रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
बिहार के मुजफ्फरपुर में युवक को घर से बुलाकर किया पिटपिट कर अधमरा..पिटाई का वीडियो वायरल..पांच नामजद समेत तीस पर एफआईआर दर्ज..सदर थाना इलाके की घटना
मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक निवासी युवक दिव्यम गौतम की युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया । युवक की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है।घटना चार फरवरी की बताई जा रही है।दिव्यम इंटर का छात्र है। दिव्यम जब गोबरसही स्थित मेहता मैदान के पास पहुंचा तो सभी आरोपितों ने जान मारने की नीयत से उसकी बैट, विकेट और बांस से पिटाई शुरू कर दी। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी उसके शरीर पर बैट आदि से प्रहार किया गया।युवक के शरीर पर विकेट तोर दिया।युवक जबतक बेहोश नही हो गया तब तक पिटता रहा।इस दौरान उसका सिर भी फूट गया शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई। उसे अधमरा स्थिति में उसे छोड़कर सभी आरोपित भाग निकले। इन लोगों ने पूरी घटना का वीडियों भी बनाया। उसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। वह इंटर का परीक्षार्थी है।मामले में उसके चाचा अधिवक्ता संजय ओझा ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पांच को नामजद करने के साथ 25 अज्ञात को आरोपित किया है।




