रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
मोकामा के रामपुर डुमरा पंचायत स्थित लॉर्ड बालाजी गुरुकुल में विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। मेंला में वर्ग 6 से नवम तक के छात्र छात्रों ने भाग लिया। यह एक अद्भुत प्रदर्शनी था जिसमें विज्ञान एवं अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला जहां पर बच्चों ने वैज्ञानिक विधा पर आधारित अनेक यंत्र व उपकरण बनाए जबकि कई बच्चों ने राम मंदिर केदारनाथ मंदिर एवं अन्य मंदिरों की झलकियां प्रस्तुत की इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के शिक्षक आशुतोष कुमार की देखरेख मेंआयोजित किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत सभी वर्ग के बच्चों में हनुमान चालीसा की पुस्तक बांटी गई एवं बच्चों को प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा पाठ करने को भी कहा गया । इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक गोपाल प्रसाद सिंह विश्वनाथ सिंह रंजीत कुमार परशुराम कुमार, राहुल कुमार ललन कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा एवं इन्होंने बच्चों के प्रदर्शन को बहुत सराहा




