राज्य के सभी थानों, रेल सहित सभी जिलों तथा बिहार पुलिस मुख्यालय में डेटा सेण्टर की स्थापना!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

लोकेशन … पटना

राज्य के सभी थानों, रेल सहित सभी जिलों तथा बिहार पुलिस मुख्यालय में डेटा सेण्टर (Data Center) की स्थापना

पुलिस के क्रिया कलाप तथा कार्य कुशलता में और उत्कृष्टता लाने, नागरिक केन्द्रित पुलिसिंग के अन्तर्गत जन सेवा की भावना से कार्य करने हेतु बिहार पुलिस सतत प्रयासरत है। किसी भी संस्था में उसकी कार्यकुशलता तथा सफलता का आधार सटीक

आँकड़ों का संकलन है।

  • राज्य के 1000 से अधिक थानों, रेल जिला सहित सभी जिलों तथा पुलिस मुख्यालय में अपने विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति हेतु त्रिस्तरीय डेटा सेण्टर (Data Center) की स्थापना की गयी है। त्रिस्तरीय का तात्पर्य यह है कि तीन स्तरों 1. थाना, 2. जिला तथा 3. पुलिस मुख्यालय के स्तर पर डेटा सेण्टर की स्थापना की गयी है।
  • प्रत्येक डेटा सेण्टर (Data Center) में डेटा इन्ट्री कार्य हेतु 01 पुलिस अवर निरीक्षक तथा कम से कम 03 पुलिसकर्मियों को पदस्थापित करने के उद्देश्य से राज्य के सभी डेटा सेण्टर में 3692 पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को पदस्थापित किया गया है।
  • पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। अभी तक लगभग 2200 पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। इनमें लगभग 60 प्रतिशत महिलाएँ तथा 40 प्रतिशत पुरुष हैं।
  • डेटा सेण्टर में महिला पुलिसकर्मियों को पदस्थापन में प्राथमिकता दी गयी है।

डेटा सेण्टर (Data Center) के कार्य

  • आप अवगत हैं कि “मिशन जनसेवा” के अधीन 09 पुलिस सेवाओं को ऑनलाइन / व्हाट्सऐप इत्यादि से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था। इन 09 सेवाओं में चरित्र/पासपोर्ट/अनुज्ञप्ति सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, दस्तावेज, फोन, वाहन की चोरी की घटना, e-FIR, e-Station Diary इत्यादि को आम नागरिकों को ऑनलाइन सुलभ कराने हेतु डेटा सेण्टर कार्य करेगा।
  • CCTNS/ICJS परियोजना के साथ साथ अन्य तकनीकी आधारित कार्यों को डेटा सेण्टर के द्वारा सम्पादित किया जायेगा।
  • डेटा सेण्टर में कम्प्यूटर आधारित प्रत्येक कार्य सहित अपराध आँकड़ों का भी संधारण किया जायेगा।
  • आप सभी को पूर्व में भी बताया गया है कि अधिकांश पत्राचार email के माध्यम से किये जायेंगे। डेटा सेण्टर के कर्मी निर्गत पत्रों को email/FAX के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment