लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – लूट की योजना बना रहे तीन युवक को हथियार के साथ कुआड़ी ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना की विस्तृत जानकारी एसपी अमित रंजन ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान अपने कार्यालय में दी। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यालय डीएसपी फखरे आलम, फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज और प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कुआडी ओपी अध्यक्ष रौशन कुमार को रविवार की देर शाम गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि तीन अपराधी तीन संदिग्घ युवक ब्लू रंग की मोटरसाईकिल से कुआडी बाजार की ओर आरहे हैं। उन्हें पता चला कि ये सभी देशी कट्टा लेकर लूट पाट करने के इरादे से सिकटी से कुऑडी के तरफ आ रहे हैं। ओपी अध्यक्ष ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए कुआडी बजार से गस्ती वाहन से सशस्त्र बालों के साथ सिकटी की ओर निकल गए। जैसे ही पुलिस टीम पिरगंज के पास बकरा नदी के पुल के पश्चिमी छोड़ पर पहुँचे तो एक मोटराईकिल पर तीन युवक नजर आए। मोटरसाइकिल सवार की नजर जैसे ही पुलिस वाहन पर पड़ी उसे देखकर मोटरसाइकिल पिछे की ओर मुड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। इस कार्यवाई को देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। तब तलाशी के क्रम में सोबरती उर्फ गुटूर के कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। उनके साथ मौजूद प्रदीप कुमार मंडल उर्फ कृष्णा और मो अली को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनके पास से तीन मोबाइल भी जब्त किया गया है। जब उन सभी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया गया कि हमलोग तीनों आपस में मिलकर लूट पाट करने के इरादे से कुआडी की ओर जा रहे थे। एसपी ने बताया कि इन तीनो अभियुक्तो के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया गया है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि गिरफ्तार सोबरती उर्फ गुटूर साकिन कटवा, वार्ड नंबर 3 थाना-सिकटी, प्रदीप कुमार मंडल उर्फ कृष्णा साकिन खोड़ागाछी, थाना-सिकटी, और मो.अली साकिन गदहकाट, बोकनतरी, थाना सिकटी, जिला-अररिया के रहनेवाले हैं। एसपी ने बताया कि इस गिरफ्तारी में कुआडी ओपी अध्यक्ष रौशन कुमार सअनि पंकज कुमार शर्मा, और ओपी के सस्त्र बल के जवान शामिल थे।
बाइट – अमित रंजन, एसपी, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment