रिपोर्ट- अमित कुमार!
कोलकाता से भाग कर फुलवारी शरीफ में प्रेम से रचाई थी प्रेम विवाह
फुलवारी शरीफ: मूल रूप से बंगाल की रहने वाली एक नव विवाहिता ने सोमवार की देर शाम फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत खोजा इमली के पास एक किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने के बाद फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.वहीं घटना के बाद पति घर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस के द्वारा उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.बताया जा रहा है कि युवती के परिवार के लोग सूचना मिलते ही अपने घर कोलकाता से पटना के लिए निकल पड़े हैं.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोलकाता के नादिया निवासी पाता मंडल 21 वर्ष ने लगभग 7 महीना पहले अजीत विश्वास से प्रेम विवाह रचाया था.शादी के बाद दोनों फुलवारी शरीफ खोजा इमली के नजदीक किराए पर राजाराम पासवान के घर में कमरा लेकर रह रहे थे. इस बीच सोमवार को देर शाम सूचना मिली कि पाता मंडल अपने कमरे में बंद होकर पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली है.घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया और युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. आसपास के लोगों ने बताया कि अजीत मंडल उर्फ अजीत विश्वास झोलाछाप डॉक्टर के रूप में यहां काम करता था. घटना के बाद अजीत मंडल घर छोड़कर फरार हो चुका है. थाना अध्यक्ष सफीक आलम ने कहा कि एक शादीशुदा युक्ति ने किराए के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है फिलहाल सब का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और उसके परिवार वालों के आने का इंतजार किया जा रहा है परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी उसके फरार पति के भी तलाश की जा रही है घटना के कारणों का पता स्पष्ट नहीं चल पाया है.




