थाना के गेट से महिला को उठा ले गए आधा दर्जन बदमाश, किया गैंग रेप!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

– महिला के साथ छह लोगों ने किया गैंग रेप,रिविलगंज थाने के गेट से अपहरण कर दुरौंधा के हाथोपुर चवर में रेप कर सभी फरार

छपरा में बलात्कारियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं खाखी का खौफ कहीं भी नहीं दिखाई दे रहा है. न्याय की गुहार लगाने पहुंची रिवीलगंज थाना पर नया बस्ती सेमरिया निवासी वीरेंद्र माझी की पत्नी अनीता देवी को 6 लोगों ने जबरन थाना गेट से उठाकर सिवान जिले के दुरौंधा थाना क्षेत्र के हाथोपुर चवर में ले जाकर गैंगरेप कर फरार हो गये इस संदर्भ में पीड़िता के भाई ने बताया कि मेरी बहन को पिछले कई महीनो से गांव के ही कुछ दबंगों के द्वारा परेसान किया जा रहा था. जिसको लेकर मेरी बहन ने रिवीलगंज थाने में गांव के ही विष्णु देव राय व उनके पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने के कारण शनिवार को पूछताछ के लिए थाने पर पहुंची तो थानाध्यक्ष द्वारा थोड़ी देर में आने की बात कही गई. जिसके बाद वे घर आने लगी तो थाना के गेट से बाहर निकलते ही दबंगो ने उसे अपने गाड़ी में बैठा लिया इसके बाद उन लोगों ने सिवान के दुरौंधा हाथोपुर चवर में ले कर चले गए जहाँ गैंगरेप कर छोड़ फरार हो गए.इसके बाद राह से गुजरते गांव के सरपंच की नज़र अकेली महिला पर जब पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी तत्पश्चात परिजन दुरौंधा थाना पहुंचकर पुलिस को इस मामले से अवगत कराया. इसके बाद पुलिस परिजनों के साथ के साथ घटनास्थल पहुंची.वही महिला अचेत अवस्था में पड़ी रही. परिजनों ने पुलिस की देखरेख में पीड़ित को दुरौंधा अस्पताल इलाज के लिए लेकर आये जहाँ नाजुक स्थिति होने के कारण परिजनों ने उसे रिवीलगंज पीएचसी लेकर आए जहां चिकित्सक ने नाजुक की स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं सदर अस्पताल में महिला का इलाज जारी है हालांकि फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है.

Join us on:

Leave a Comment