बिजली विभाग के कार्यालय में ताला काटकर लाखों की चोरी!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने विद्युत कार्यालय के खिड़की की ताला काटकर लाखों रुपया की संपत्ति की चोरी

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है बेखौफ अपराधियो ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल बेगुसराय विद्युत कार्यालय के खिड़की की ताला काटकर चोरों ने कार्यालय के कंप्यूटर,मॉनिटर समेत कई कागजात को चोरों ने चोरी कर लिया है। पूरा घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस की है। जहां कार्यालय के खिड़की का ताला तोड़कर इस बड़ी घटना को अंजाम चोरों ने दिया है। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। नगर थाना की पुलिस ने पुरे मामले को छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चोरों ने विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के पुराने बिल्डिंग के कमरा नंबर-16 का बाहरी खिड़की तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया। जहां चार डेस्कटॉप मॉनिटर, एक सीपीयू, तीन प्रिंटर, तीन यूपीएस को खोल कर ले गए। जबकि कई टेबल, तार और कागजों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। सोमवार के सुबह जब स्टॉफ कार्यालय पहुंचे तो घटना का पता चला। इसके बाद का कनीय विद्युत अभियंता राजेश रजक ने नगर थाना में आवेदन दे कर प्राथमिक की दर्ज कराया है। विद्युत एसडीओ लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि पुराने बिल्डिंग का खिड़की तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना नगर थाना खुद ही गई है प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना सूचना मिली है जांच पड़ताल किया जा रहा है।
बाइट:-लक्ष्मी कुमारी एसडीओ विद्युत विभाग बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment