लालू ने बिहार में चारा और अलकतरा खाया , दिल्ली में केजरीवाल ने शराब घोटाला किया : सम्राट चौधरी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत,अभिनंदन समारोह आयोजित


पटना, 5 फरवरी। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अपने दिल्ली दौरे के क्रम में आज दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इन दोनों नेताओं के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

बिहार उप मुख्यमंत्रियों के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पहुंचने तथा बिहार में एनडीए सरकार बनने पर पूर्वांचल मंच द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार फिर से पूरी तरह भाजपामय होगा।

श्री चौधरी ने भ्रष्टाचार को लेकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू ने बिहार में चारा और अलकतरा खाया तो दिल्ली में केजरीवाल ने शराब घोटाला किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सत्ता में मेवा खाने ही आते हैं जबकि भाजपा सत्ता में सेवा की भावना से काम करती है।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने साफ कहा कि लालू परिवार के कि सदस्यों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे है जबकि केजरीवाल के मंत्रिमंडल के कई सदस्य जेल में बंद है लेकिन जमानत नहीं मिल रही है।

ऐसी स्थिति में भी ये लोग जांच एजेंसियों पर अंगुली उठाकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2019 में जब हमलोग प्रचार कर रहे थे तब लोग पूछते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। आज जनता को तारीख भी बताया गया और मंदिर का उद्घाटन भी हो गया। आज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के लाखों अनुयाई देश के कोने कोने से अयोध्या जा रहे हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी समेत अन्य गणमान्य नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment