नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में दिनदहाड़े अग्नि देव का तांडव देखने को मिला बेगुसराय जिले के गंगा के पार बसे शाम्हो प्रखंड के सलहा सैदपुर बरारी पंचायत में रविवार को दिनदहाड़े हुए अग्निकांड में 40 से अधिक घर जलकर राख हो गया। इस अग्नि कांड में करोड़ों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शामहो प्रखंड के सलहा सैदपुर बरारी पंचायत के सोनबरसा गांव में रविवार के दोपहर अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोग जब तक सतर्क होते आग विकराल रूप ले लिया तथा देखते ही देखते 40 से अधिक घर को अपने आगोश ले लिया । इस कांड से गांव में कोहराम मच गया घटना की सूचना प्रशासन को भी दी गई। प्रशासन जब तक मौके पर पहुंचती, स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक 40 से अधिक घर राख हो गया। फिलहाल थाना एवं अंचल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जनप्रतिनिधि जुटे हुए हैं, लेकिन लोगों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया है।




