कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। लोकसभा चुनाव को लेकर कैमूर जिले के 21 पुलिस पदाधिकारी का स्थानांतरण कैमूर के एसपी ललित मोहन शर्मा ने किया है। जिन पुलिस पदाधिकारी का पदस्थापन किया गया है उसमें पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वितीय का भभुआ थानाध्यक्ष, प्रियेश प्रियदर्शी को रामगढ़ थानाध्यक्ष, निर्मल कुमार को अधौरा थानाध्यक्ष, विजय प्रसाद को चैनपुर थानाध्यक्ष, अवधेश कुमार प्रथम को मोहनिया थानाध्यक्ष, अवधेश कुमार द्वितीय को लोहरा थानाध्यक्ष, ओमप्रकाश पासवान को सोनहन ओपी, उदय कुमार को भगवानपुर थानाध्यक्ष, सुजीत कुमार को कुढ़नी थानाध्यक्ष, विकास कुमार।करमचट थानाध्यक्ष, रौशन कुमार को नुआंव ओपी, थानाध्यक्ष मो इरफान राजा को चांद थानाध्यक्ष, सुनील कुमार निर्झर को प्रभारी कोर्ट सुरक्षा सदर कोर्ट, संतोष कुमार को अपर थानाध्यक्ष साइबर थाना, सुदेह कुमार को साइबर थाना भभुआ, अशोक चौधरी को डीआईयू शाखा भभुआ, रामबदन सिंह को प्रभारी मद्धनिषेध शाखा पुलिस कार्यालय भभुआ, वराजेश कुमार प्रथम को प्रभारी विधि शाखा कार्यालय भभुआ में भेज दिया गया है।




