आरा में युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने युवक को मारी तीन गोली!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पाण्डेय

कुछ दिनों बाद युवक की होने वाली थी शादी

आरा – इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है जहां बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी है। जिससे उसकी मौत हो गई है, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल पूरा मामला भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभी डुमरा गांव की है, जहां आरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबू बाजार स्थित चरपुलवा निवासी वीरेन यादव के पुत्र अभिषेक कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं मृतक युवक की कुछ दिनों में शादी होने वाली थी। मृतक को पहले फोन कर उसे शोभी डुमरा गांव में बुलाया गया उसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक को तीन गोली मारा है। जहां युवक को गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की हत्या क्यों की गई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं घटना की सूचना देते हुए भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि युवक को फोन कर उसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव में बुलाया गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना के संबंध में भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही एएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है, और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

बाइट – एएसपी आरा परिचित कुमार

Join us on:

Leave a Comment