पंकज कुमार जहानाबाद।
मखदुमपुर प्रखंड के ग्राम आजाद बीघा मांझी टोला के लोकमान्य उच्च विद्यालय के मैदान में जन सुनवाई का आयोजन जनमुक्ति आंदोलन के नेतृत्व मे किया गया जिसकी अध्यक्षता जन मुक्ति आंदोलन के महासचिव हरी लाल प्रसाद सिंह ने की इस जनसुनवाई में पड़ोस के कई गाँवों से आए हुई ग़रीब ग्रामीण जनता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से जनता के बीच से कई समस्याएं आई जिसमें बास गीत पर्चा, गृह विहीन एवं भूमिहीन परिवार को सरकार के द्वारा निर्धारित 5 डिसमिल जमीन, भूदान की ज़मीन पर बेस गृहविहीनों को पर्च, पुराने आवास की जर्जर स्थिति को देखते हुए उसके मरमती कार्य,शौचालय का निर्माण संबंधी समस्याएं आदि प्रकाश में आयीं। ये समस्याएँ जगपुरा ,दानो बीघा, हसनपुर ,आजाद बीघा , सबदलपुर इस्माइलपुर, मंझोस बोकनारी ,,सुलहंडा, खोजपुरा, जैसे अनेक गांव से आई। इनके निष्पादन हेतु जन मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गांव-गांव में सर्वे करके उनसे आवेदन लेकर समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी के पास आवेदन दिया जाये। इसके बाद उस आवेदन की एक प्रति जनमुक्ति आंदोलन के कार्यालय में भी उपलब्ध करायी जाए ताकि इसके निष्पादन के लिए ऊपर के पदाधिकारी से जहां तक संभव हो बात की जा सके एवं आवास विहीन परिवारों की सूची भी उपलब्ध कराए। इस कार्यक्रम में बोलते हुए जनार्दन शाही जी ने कहा कि गांव-गांव में कमेटी बनाकर कार्यकरता लोगो को चिन्हित कर समस्याओं का निदान हेतु सूची उपल्ब्ध कराये जाए इस कार्यक्रम में जन् मुक्ति आंदोलन के उपाध्यक्ष अनिल राय, संत प्रसाद, महिला मोर्चा के अध्यक्ष नाजनी परवीन ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील कुमार, छात्र मोर्चा के अध्यक्ष कुणाल कुमार, रविंद्र कुमार, मोहम्मद मुस्ताक, विश्वनाथ यादव, बाल गोविंद दास,हरेंद्र मांझी ,कांग्रेस नेता अशोक प्रियदर्शी ने अपने विचारों से उपस्थित लोगों के बीच समस्याओं को सुना एवं निदान हेतु विस्तृत से इसकी जानकारी देते हुए चर्चा की।




