:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ रेलवे स्टेशन पर एक साधु के द्वारा शराब के नशे में करीब आधे घंटे तक उधम मचाया गया साधु ने शराब पी रखी थी और प्लेटफार्म संख्या दो पर लोगों को अपशब्द कह रहा था,इस दौरान साधु को वहां से लोगों ने हटाया तब साधु ने प्लेटफार्म संख्या दो से रेलवे लाइन को क्रॉस करते हुए प्लेटफार्म संख्या एक पर चला आया इस दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के समय वह रेलवे ट्रैक पर ही गिर गया स्थानीय यात्रियों ने साधु समझ कर उसे समझा बूझकर हटाए लेकिन साधु इस कदर नशे में था कि उसे सही तरीके से चल भी नहीं रहा था इस दौरान बाढ़ रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर साधु को स्टेशन परिसर से बाहर किया लेकिन फिर भी वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के साधु का भेष बनाकर लोगों से रुपए मांग कर शराब बंदी वाले बिहार में शराबबंदी नियम कानून का साधु समाज धज्जियां उड़ा रहे हैं जिसके चलते लोगों का इस कदर के लोगों से आस्था उठता जा रहा है आप भी देख ले साधु लोगों से किस कदर बात कर रहा है/




