जहानाबाद पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल, लगाई अधिकारीयों की क्लास!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने रेलवे स्टेशन की पर चल रहे पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा समय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार का कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही निरीक्षण के क्रम में मालगाड़ी के सेंटिंग प्वाइंट में लाइट लगाने के सवाल पर स्टेशन मास्टर की जमकर फटकार लगाई। जीएम श्री खंडेलवाल ने केंद्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में रेलवे को मिली भारी लाभ पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बजट के मुताबिक विभिन्न रेलवे के क्षेत्र में कई प्रकार के कार्य आने वाले दिनों में होंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न जगह से पर्व के दौरान भारी संख्या में बीते वर्ष एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया गया था। पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4000 ट्रेन विभिन्न जगहों से स्पेशल बनाकर चलाए गए थे। पटना गया रेल खंड से हावड़ा एवं दिल्ली के ट्रेन चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत की जा रही है कि इस रेल खंड में जो ट्रेनों का परिचालन का क्या स्थिति है और कितने ट्रेन चलाई जा सकती है, इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने पटना से रांची जाने वाले बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जहानाबाद में ठहराव के सवाल पर कहा कि सभी ट्रेनों को सभी जगह पर नहीं रोका जा सकता है। जहानाबाद में पटना गया रेल खंड में चलने वाले लगभग अधिकांश ट्रेनें रूकती है। अवैध रेलवे क्रॉसिंग को लेकर किए गए सवाल के जवाब में महाप्रबंधक एके खंडेलवाल ने कहा कि पटना गया रेल खंड पर काई अंडरपास एवं फूट ओवर ब्रिज निर्माण करने का निविदा निकालने का कार्य चल रहा है। जल्द ही उसे पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहे हैं। निर्माण कार्य में जल्द ही और तेजी आएगी।
Byte – अनील कुमार खंडेवाल, जीएम,पूर्व मध्य रेलवे

Join us on:

Leave a Comment