रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बरुआरी पीएनबी बैंक के समीप सड़क किनारे एक ट्रक लवारसी अवस्था में फंसा था, जिसकी सूचना गायघाट थाना की पुलिस को मिली, वही अवैध शराब होने की सूचना पर पहुंची गायघाट पुलिस, जिसके बाद जेसीबी और क्रेन से उक्त ट्रक को निकालकर थाना लाया गया. जब उक्त ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक पर मवेशियों के दवा की कार्टून लोड था लेकिन जब नीचे देखा गया तो भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया. उक्त ट्रक से तकरीबन 550 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया जिसकी मात्रा तकरीबन 4900लीटर बताई गई है,
बाइट:- एडिशनल एसपी पूर्वी/सहरियार अख्तर




