रिपोर्ट – पंकज कुमार जहानाबाद!
-जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पर करने के दौरान तीन मजदूर जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गए जिनमें से दो की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की मखदुमपुर थानाक्षेत्र के अलग अलग गांव के रहने वाले सभी मजदूर ट्रेन से काम की तलाश में जिला मुख्यालय आ रहे थे। ट्रेन से उतरने के बाद सभी रेल पटरी पार कर ही रहे थे की घने कोहरे के कारण दूसरी दिशा से आ रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की सभी लोग मखदुमपुर स्टेशन से एक साथ काम की तलाश में आ रहे थे, सभी लोग ओवर ब्रिज के बदले पटरी क्रॉस कर रहे थे तभी यह हादसा पेश आया है।
बाइट – परिजन
मोनू कुमार राजा,जीआरपी थानाध्यक्ष




