धर्मेंद्र पांडे दरभंगा ब्यूरो

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान इलाके में बाढ़ का पानी अब पूरी तरह से फैल गया है गांव की सडकों पर कई फ़ीट बाढ़ का पानी आ जाने के कारण सड़क यातायात पूरी तरह बंद है, ऐसे में गांव के लिए नाव ही एक मात्र सहारा है और लोग नाव से ही आने जाने को मजबूर है । स्थिति यह है कि जहां सडकों पर बाइक दौड़ती थी वहां नाव चल रहे है सड़क किनारे का नजारा किसी बंदरगाह से कम नही दिखता है यहाँ गाड़ी घोड़े की जगह सिर्फ नाव ही नाव दिखाई देती है ।
बाढ़ के इस समय इलाक़े में सिर्फ नाव ही लोगो के काम आता है चाहे आम लोग को यहाँ से वहाँ जाना हो या जरूरी खाने पीने की सामान हो यहाँ तक कि पशु चारे के भी इंतेज़ाम करना हो तो नाव ही सहारा है यहाँ तक कि अपने पशु को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए बस एक नाव ही सहारा है ।
ग्रामीण राम प्रीत प्रसाद बताते है कि उनके गांव कुशेश्वरस्थान का हमेशा से यही हाल रहा है बाढ़ के समय कई महीनों तक यहाँ पानी लगा रहता है गांव की सभी सड़के बाढ़ के पानी मे डूब जाता है किसी भी काम के लिए बस नाव ही सहारा है । उन्होंने बताया कि नाव से सफर करने में हमेशा जोखिम बना रहता है कभी कभी नाव हादसा भी हो जाता है, वही अब तक सरकार कुछ भी यहाँ मदद नही की है ।
वही शिव नारायण यादव ने बताया की घर से निकलते ही सीधे नाव पर ही पाँव रखना होता है बिना नाव कोई काम सम्भव नहीं नाव ही यहाँ जिंदगी का सहारा है लेकिन सरकारी नाव की कमी के कारण निजी नाव से सफर करना पड़ता है और किराया मनमाना देना पड़ता है ।




