रिपोर्ट- पंकज कुमार!
जहानाबाद में नशा मुक्ति अभियान के तहत गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। समाहरणालय के सभागार में आयोजन इस कार्यशाला में आशा कार्यकर्ता,जीविका दीदी,स्काउट एंड गाइड, एनसीसी एवं शिक्षा की टीम के लोगों ने भी भाग लिया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पूनम कुमारी ने बताया कि नशा से हम लोगों के आने वाले पीढ़ी जो बर्बाद हो रहे हैं। उनको बचाने के लिए गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। यह अभियान चलाई जा रही है लेकिन जितना लोगों को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए था। उतना लोग जागरुक नहीं हो रहे हैं। आज के बच्चे छुप छुपा ड्रग्स का सेवन कर रहे है। हम लोगों का प्रयास है कि बच्चों के अभिभावक से संपर्क कर उनसे अपील किया जाए कि आप अपने बच्चों पर ध्यान रखें कि आपके बच्चे ड्रग्स, ब्राउन शुगर एवं अन्य नशा की ओर नहीं जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसके लिए सभी विभागों से संपर्क साधा गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद बुजुर्ग माता-पिता को लेकर भी एक अभियान चलाई जा रही है जिसमें वृद्ध जनों को किसी प्रकार का कोई दिक्कत नहीं हो। अगर भरण पोषण में उनके पुत्र एवं संबंधियों के द्वारा दिक्कत दी जाती है तो इस मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें भरण पोषण में दिक्कत ना हो इसका प्रयास भी किया जा रहा है।
Byte- पूनम कुमारी, सहायक निदेशक,जहानाबाद




