कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। मंगलवार को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित कैमूर (भभुआ) जिला अंतर्गत चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 203 रामगढ़, 204 मोहनिया (अ.जा.), 205 भभुआ एवं 206 चैनपुर के कुल 139 सेक्टर पदाधिकारियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ व मोहनिया, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, भभुआ व मोहनिया, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि लोक सभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। जिला प्रशासन लगातार इस दिशा में बैठक से लेकर प्रशिक्षण दे रहा है।




