रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार
सोमवार को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे भारतवर्ष में इसे दीपोत्सव पर्व के रूप में मनाया गया। नालंदा जिले में भी शाम ढलते ही हर एक घर हर एक मंदिरों में राम भक्तों ने दीप जलाकर रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में दीपावली मनाया गया। नालंदा जिले के हिल्सा के सूर्य मंदिर तालाब पर रामभक्तो ने 11000 दिए जलाए गए। वहीं बिहार शरीफ के मोरा तालाब छठ
घाट पर 51 हजार दिए राम भक्तों के द्वारा जलाया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक डॉक्टर सुनील ने कहा कि आज के ऐतिहासिक दिन को भारत के इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में लिखा जाएगा। क्योंकि आज 500 वर्षों का बनवास खत्म हुआ और हमारे राम अयोध्या में पुनः पधारे हैं। आज पूरे देश में हर्ष उल्लास का माहौल देखा जा रहा है। पूरा नालंदा जिला राम भक्तों के जलाए गए दीप के दूधिया रोशनी में जगमग हो उठा।

बाइट।डॉक्टर सुनील बीजेपी विधायक
बाइट।राजवीर सिंह रामभक्त
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




