रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे!
गांव के गलियों में भी श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर युवाओं व बुजुर्ग के साथ ही साथ बच्चों ने भी जमकर मनाया उत्सव
कैमूर मे राम आएंगे थीम पर युवाओं ने गांव की गलियों को रंग बिरंगी फूलों से सजाया गली मोहल्ले मे भी दिखी अयोध्या के श्रीराम मंदिर की झलक, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री वेदव्यास चौबे ने युवाओं के साथ जमकर श्री राम के गाने पर अपने आप को थीरकने से रोक नहीं पाया।
कैमूर। श्रीराम के लिए भक्ति और आस्था इतनी है कि अपने आराध्य श्री राम की रंगोली बनाकर गली मोहल्ले को सजाने में युवाओं ने कई घंटों तक मेहनत की।
कैमूर जिले के सभी प्रखंडों मे भगवानपुर, रामपुर, रामगढ़, मोहनिया,कुदरा, दुर्गावती, चांद, नुवाँव सहित जिले के सभी प्रखंडों में राम नाम की पुरजोर लहर है सभी मंदिरों में हर कीर्तन भजन आरती करते देखा गया। इसी क्रम में चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सिरबिट गांव के हर एक गलियों में हर जगह राम नाम की लहर है, ”जय श्री राम…”, ”जय सिया राम” की जयकार है. हर कोई भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा है। ऐसे में युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग और भला कर बच्चे श्री राम के नाम लिए बगैर पीछे कैसे रह सकते हैं। श्रीराम के प्रति भक्ति और आस्था इतनी है कि रंग बिरंगी फूलों से अपने आराध्य श्री राम की रंगोली बनाकर अपने घर आंगन को सजाने में युवाओं ने कई घंटों तक मेहनत की। श्री राम उत्सव की थीम पर उमंग और उल्लास के साथ श्रीराम के लिए लोगों ने भक्ति दिखाई। किसी ने श्रीराम मंदिर के दरबार में जाकर पूजा अर्चना की तो वही लोगों ने श्रीराम और माता सीता का फोटो देख उत्सव में लीन रहे लोग।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री वेदव्यास चौबे ने बताया कि श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का जब से हम लोगों ने सुना है तब से अब तक पूरे जनवरी से ही तैयारी की जा रही थी। इसमें पूरे गांव के युवाओं ने राममय बनने के लिए दीवारों पर रंगोली पोस्टर के जरिए राम उत्सव के थीम पर सजाया।
इसके पहले दिन जहां युवाओं ने रंगोली में राम के जीवन के विभिन्न पहलूओं को रंगों के जरिए पेश किया। युवाओ ने श्री राम के जीवन से जुड़े पलों को कविता के जरिए दर्शकों को बताया. श्री राम जीवनी प्रतियोगिता में खासतौर पर रामायण से जुड़े विशेष प्रसंगों को पेश किया।
वही भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री वेदव्यास चौबे श्री राम के भक्ति में युवाओं के साथ मस्ती मे सराबोर दिखे उनके साथ काफी युवा श्री राम के भक्तिमय माहौल में खूब सारा बोर दिखे।




