कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठान किया गया। इस मौके पर कैमूर जिले में विभिन्न जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें कहीं जुलूस निकला तो कहीं हरिकीर्तन तो कहीं पूजापाठ किया गया और इस मौके पर भभुआ जिला मुख्यालय कैमूर स्तंभ के समीप श्री राम जी के फोटो पूजा पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया। भभुआ शहर के विभिन्न जगहों पर झांकी निकाली गयी। एकता चौक पर महावीर मंदिर में हनुमान जी का भव्य रूप से पूजा पाठ कर प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं इसके अलावे कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान जी के मंदिर पर भी विधि विधान से विधवत पूजा पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया । मोहनिया शहर में जुलूस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं इस मौके पर जिले भर के सभी जगहों पर मंदिरों में पूजा अर्चना किया गया और भंडारा का आयोजन भी किया गया। इस तरह सोमवार को पूरे दिन कैमूर जिले के विभिन्न जगहों पर पूजा पाठ का आयोजन किया गया और मौके पर श्रीराम के नारो से पूरा शहर गूंजयमान रहा।




