रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा!
बेगूसराय में प्रसिद्ध उत्तरदायिनी सिमरिया धाम में गंगा समग्र के द्वारा अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद मिथिला के सर्वाधिक धार्मिक स्थल उत्तरदायिनी सिमरिया गंगा धाम में एक विशाल दीप उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें लाख दीप माला का आयोजन किया गया है । सिमरिया गंगा घाट किनारे एक लाख दीप माला बनाई गई है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं की गंगा किनारे दीप माला से विहंगम दृश्य उत्पन्न हुआ है। इस दीप माला में सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए। दीप उत्सव का आयोजन गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ लल्लू बाबू गंगा समग्र के प्रांत संयोजक सह विधान पार्षद सर्वेश कुमार के नेतृत्व में दीप माला का आयोजन किया गया है जहां हजारों की संख्या में राम भक्त इस आयोजन में शामिल हुए और पूरे गंगा घाट किनारे दीप जलाए गए है। शाम के वक्त दीप माला से सिमरिया धाम जगमग कर रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि सिमरिया धाम में केंद्र सरकार के द्वारा और राज्य सरकार के द्वारा हर की पौड़ी के तहत जहां विकसित किया जा रहा है । वहीं घाट किनारे राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज दीपमाला किया गया है। से करो राम बाग इस दीप माला में दोपहर से ही लगे हुए थे और जब दीप जलाये गई तो एक विहंगम दृश्य गंगा धाम में देखने को मिला। दीपमाला के साथ ही मां गंगा की भव्य गंगा आरती की गई है।
बाइट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री
बाइट- सर्वेश कुमार विधान पार्षद




