बेगुसराय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया सम्मानित!

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय बखरी में छात्र शक्ति पर राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। छात्रों के बौद्धिक, मानसिक व चिंतन स्तर में वृद्धि कैम्पस में आने से ही बढ़ेगी। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को शिक्षा से जोड़ने का सार्थक प्रयास अभाविप कार्यकर्ता कर रहे है। उक्त बाते अवकाश प्राप्त प्राचार्य वायु सेना अधिकारी रहे प्रो.जेपी शर्मा ने कही कुमार ने कही। वे श्री विश्वबंधु पुस्तकालय में अभाविप बखरी ईकाई के द्वारा आयोजित छात्र सम्मेलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान छात्रों को संबोधित कर रहे थे।कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।बखरी थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने संबोधन के क्रम में कहा कि प्रतिभावान बच्चों को आज अपने परिश्रम का इनाम मिल रहा है, पर जो बच्चे आज यहां जगह नहीं बना पाये हैं उन्हें इनसे सीखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि चुनौती कोई भी हो, प्रयास से उसे दूर किया जा सकता है. यह कार्यक्रम इसी बात का प्रमाण है. सफलता का रूप अलग-अलग होता है. अपने अंदर की प्रतिभा को जगाएं और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें. ऐसे में हमेशा नया मुकाम मिलता रहेगा. आरएसएस के जिला संचालक मनोरंजन वर्मा ने कहा कि आज जानकर बहुत हर्ष हो रहा है कि ग्रामीण इलाकों के बच्चे अच्छा अंक लाकर अपनी पहचान बना रहे हैं. लगातार प्रयास से इस तरह की सफलता जरूर मिलती है. बच्चों का मेहनत, अभिभावकों का सहयोग व शिक्षकों के मार्गदर्शन को सराहने का अवसर है।जिला प्रमुख मुकेश कुमार, नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनमें एक नयी ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही आनेवाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है. इस प्रकार के आयोजन से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और प्रतिभाएं निखर कर सामने आती है।मंच संचालन करते हुए नगर मंत्री अनुभव आनंद ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर अयोजित हुई प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सफल हुए कुल 56 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।क्षेत्रीय स्तर पर मैट्रिक स्तरीय परीक्षा में वरदान कुमार ने प्रथम, गोविद कुमार द्वितीय, अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही इंटर स्तरीय में प्रिया कुमारी ने प्रथम, हेमंत कुमार द्वितीय, प्रवीण कुमार तृतीय स्थान पर रहे।इन सभी प्रतिभागियों को ट्रॉली बैग, ट्रैक सूट व दीवाल घड़ी दी गई। इसके अलावे दोनों ग्रुप से कुल 50 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यसमिती सदस्य प्रिंस परमार, नगर उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, प्रदीप कुमार, जयशंकर जायसवाल, राजेश राज, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य वैद्यनाथ झा,जिला एसएफएस प्रमुख दिलखुश कुमार, नगर सहमंत्री रविन्द्र कुमार, कृष्णा पोद्दार, मनीष कुमार, शिल्पी राठौर, स्नेहा राठौड़, विकास मेहता, आदित्य कुमार, नयन कुमार, देवराज, केशव सिन्हा, पुष्पम कुमार आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment