जमुई- राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों में मनाया जा रहा दीपोत्सव!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला में राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया और जगह-जगह पर मंदिर में दीपक जलाकर अपने रामलाल का आने का लोग खुशी मना रहे हैं

–जमुई एवं कई विभिन्न जगह सिकंदरा 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम भक्तों में खुशी का क्षण है। 500 वर्षों बाद आई इस शुभ घड़ी के उपलक्ष में मुख्य पार्षद रूबी देवी एवं प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह के द्वारा सिकंदरा मुख्य चौक के वैष्णवी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दीपोत्सव का प्रोग्राम किया गया। इस दौरान राम भक्त हाथों में पताखा लेकर जमकर जय श्री राम के नारे लगाए। मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे इस गीत से पूरा सिकंदरा चौक गुंजायमान होता रहा। इस दौरान सुचिता गोस्वामी के नेतृत्व में बाजार की लड़कियों ने पारंपरिक ड्रेस पहनकर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 551 दीप जलाकर खुशियां मनाएं। वही इस शुभ घड़ी के उपलक्ष में सिकंदरा प्रखंड के विभिन्न मंदिरों एवं घरों में भगवान राम के आगमन को लेकर विधि विधान से दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की जा रही है। सिकंदरा के पूरे बाजार को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूरे बाजार एवं विभिन्न घरों में भगवान राम के पताखा को लगाकर उत्सव मनाया जा रहा है। सिकंदरा प्रखंड के मां नेतुला मंदिर के प्रांगण में अष्टयाम का आयोजन चल रहा है। वही सिकंदरा के विभिन्न मंदिरों में दो दिनों से पूजा पाठ कर उपलक्ष मनाया जा रहा है। सिकंदरा मुख्य चौक के समीप दीपोत्सव के दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, वार्ड पार्षद सह ब्राह्मण विजय मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।

वाइट -मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शेखर सिंह

वाइट -वार्ड पार्षद विजय मिश्रा

Join us on:

Leave a Comment