प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बिहार सरकार भले ही शराब बंद कर रखी हो। लेकिन बेगूसराय में शराबियों का उत्पाद लगातार देखने को मिल रहा है। रविवार की शाम बेगूसराय में दो शराबियों ने सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया है। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर जब डायल-112 की टीम पहुंची तो दोनों को कचहरी रोड स्थित वी-मार्ट के समीप से पकड़ा। जिसमें एक बुरी तरह से बेहोश है। जबकि दूसरा भी नशा में उत्पाद मचाता रहा। अस्पताल लाए जाने पर भी इन लोगों ने चिकित्साकर्मी और पुलिस को जमकर गाली दी डायल-112 की टीम ने दोनों को किसी तरह से लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। डायल-112 टीम के पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि दो आदमी को बेहोशी की हालत में वी-मार्ट के समीप पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया स्थानीय लोगों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल से नशे में धूत होकर आए और आपस में ही झगड़ा करने लगे। हम लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन यह नशे में इतने धुत ते थे कि किसी तरह से मान नहीं रहे थे। दोनों ने जमकर मारपीट की, इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।




