रिपोर्ट- अमित कुमार
आज राजधानी पटना में तक्षशिला इंस्टीट्यूट का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, दीघा विधायक संजीव चौरसिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि तक्षशिला इंस्टीट्यूट को मैं अपनी शुभकामना देता हूं। छात्र छात्राओं के उत्तम पठन पाठन की दिशा में सार्थक कदम है। साथ ही संस्थान द्वारा गरीब बच्चों को चिन्हित कर उन्हें निःशुल्क शिक्षा देने की पहल से उन बच्चों को काफी सहायता मिलेगी।
बाइट – सम्राट चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष




