ग्रीज के बाल्टी में कूरियर से मँगाई जा रही शराब जब्त, एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में कुरियर से मंगाई गई शराब.. ग्रीस के नाम पर कुरियर से बाल्टी में भेजी गई थी शराब..20 शील्ड बाल्टी में 270 लीटर बरामद..सकरा व कच्ची पक्की के दो लोगो के नाम पर बुक की थी खेप

बिहार में पूर्ण शराबबंदी बंदी है।शराब की तस्करी के लिए शराब माफिया तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है।मुजफ्फरपुर में कुरियर से शराब मंगवाई गई है नई दिल्ली से ग्रीस के नाम पर कुरियर से बीस बाल्टी में भरकर शराब की खेप मुजफ्फरपुर भेजी गई है।शील्ड बाल्टी में 1660 बोतल थी। मोतीझील स्थित पूजा मार्केट के पास कोरियर कंपनी के कार्यालय के स्थानीय मैनेजर को बाल्टी में शराब होने के शक हुआ ।तब उन्होंने इसकी सूचना उत्पाद थाना को दिया। इस बीच ग्रीस के नाम पर भेजे गए शराब को ले जाने के लिए तीन लोग पहुंचे। उन्हें बैठाया गया तो 2 धंधेबाज मामला समझकर चुपके से निकल गया। ऑटो चालक को लोगों ने पकड़ लिया। उत्पाद पुलिस ने जब जांच की तो पुलिस बीस बाल्टियों से शराब की बोतल बरामद हुई ।उत्पाद इंस्पेक्टर डेजी कुमारी ने बताया कि त्रिदेव कुरियर में एक बड़ा कार्गो खेप कुरियर से आया हुआ था। दिल्ली स्थित निजी कोरियर कंपनी से ग्रीस बताकर शराब बुक कराई गई थी इसमें रिसीवर के रूप में दिनेश शर्मा और संजय राय का नाम दिया गया था। सलीम नामक व्यक्ति ने माल बिक कराया था।इसे देखकर कुरियर संचालक संदेह हुआ।जिसके बाद कुरियर संचालक ने उत्पाद विभाग को जानकारी दी।इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने जांच की। इस दौरान कुरियर लेने आये एक युवक को ग्रिफ्तार किया गया है।एफआईआर दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।आपको बता दे की धंधेबाज बीते 17 जनवरी को कुरियर से शराब मंगवाकर ले जा चुके हैं।

बाइट-डेजी कुमारी,उत्पाद इंस्पेक्टर

Join us on:

Leave a Comment