अररिया – फारबिसगंज कालेज में परीक्षा देने आए छात्रों का जमकर हंगामा!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम

अररिया – फारबिसगंज कालेज में परीक्षा देने आए छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। छात्रों का आरोप है कि जिस विषय की परीक्षा देने हम लोग आए थे उसकी परीक्षा एक दिन पहले ही लेली गई है। दरअसल फारबिसगंज कॉलेज में शुक्रवार को स्नातक पार्ट वन की परीक्षा देने काफी संख्या में छात्र पहुंचे थे।
कई छात्र व छात्रा स्नातक पार्ट वन की परीक्षा देने आए थे। छात्रों की प्रथम पाली की परीक्षा होनी थी। लेकिन प्रोग्राम के अनुसार परीक्षा नही लिए जाने से छात्र काफी नाराज हो गए और जम कर हंगामा मचाया। परीक्षा देने आए छात्र छात्राओं का कहना था जिस विषय का प्रोग्राम निकाला गया वह एक दिन पहले ही कालेज द्वारा परीक्षा ले लिया गया है। हंगामा को देखते ही कॉलेज प्रशासन द्वारा पुलिस को भी बुलाया गया। प्रिंसिपल और पुलिस के समझाने और दोबारा परीक्षा देने की बात पर छात्र शांत हुए। वहीं कालेज के प्राचार्य प्रकाश मल्लिक ने कहा की विश्वविद्यालय द्वारा दोबारा 31 जनवरी को परीक्षा लेने की तारीख निकाली गई है। इसलिए सभी को समझा दिया गया है कि आपकी इस विषय की परीक्षा 31 जनवरी ली जाएगी।
बाइट – छात्रा,

Join us on:

Leave a Comment