कैमूर-सो रहे किसान की विक्षिप्त महिला ने खुरपी से गोद गोद कर हत्या की!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। चेंबर पर सो रहे किसान की विक्षिप्त महिला ने खुरपी से गोद गोद कर हत्या कर दिया। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरछ गांव के पश्चिमी हिस्से में स्थित सुअरा नदी के समीप गुरुवार की रात चेंबर में घुसकर एक मानसिक विक्षिप्त महिला ने वहां सो रहे किसान गोबरछ गांव निवासी स्व. केरा सिंह के पुत्र करीब 85 वर्षीय वृद्ध केशनाथ सिंह की खुरपी से गोद गोद कर हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह उस समय हुई जब मृतक का बेटा खेत पर गया था। उसने अपने पिता को आवाज लगायी तो उसके पिता नहीं जगे। काफी देर तक जब उसके पिता नहीं जगे तो पास गया तो देखा कि उसकी पिता की मौत हो गयी और बगल में एक विक्षिप्त महिला बैठी हुई है। जिसके बाद शोरगुल करना शुरू किया तो पास रहे एक आदमी और इसकी सूचना ग्रामणों को देते हुए घटनास्थल पर पहुंचा तब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विक्षिप्त महिला को पकड लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पकड कर थाने ले गयी और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद पास परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment