रिपोर्ट- अमित कुमार
भाजपा के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार पहुंचकर यादव वोट बैंक को साधने की कोशिश की है कृष्ण चेतना विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने भगवान कृष्ण का और गीता का खुलकर बखान किया उन्होंने कहा कि जो भगवान कृष्ण को नहीं जानते जो गीता को नहीं मानते उन्हें जीवन का असली ज्ञान नहीं मिल सकता मोहन यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण अत्याचार के खिलाफ खड़े हुए और समाज में समरसता लाने में उन्होंने अपनी भूमिका अदा की मोहन यादव यहां नहीं रुके उन्होंने कहा कि यादव समुदाय पशुपालन से अपना जीवन यापन करते रहे हैं लेकिन जब भी अन्य की बात हुई है तो यह समुदाय समाज के सच्चाई के साथ खड़ा हुआ है और इसी का उदाहरण भगवान श्री कृष्णा है इस तरह उन्होंने यादव वोट बैंक पर नजर रखते हुए साधे हुए अंदाज में बोलते नजर आए मोहन यादव के भाषण के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा खूब ताली बजाई गई और मोहन यादव ने भी कार्यकर्ताओं का और समर्थकों का खुलकर अभिनंदन किया
बाइट मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश




