रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित आचार्यडीह गांव निवासी बाइक लुटेरे गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस कर रही है मामले की छानबीन!
-जमुई सिकंदरा बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सिकंदरा पुलिस ने चोरी के तीन बाइक के साथ चोर गिरोह के एक सदस्य को सिकंदरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जमुई पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर एक छापामारी टीम गठित कर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। गुरुवार को सिकंदरा थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कांड संख्या 03/24 में चोरी की गई बाइक को सिकंदरा थाना क्षेत्र के आचार्यडीह निवासी गुड्डू यादव पिता मुसाफिर यादव के घर पर छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन कर गुड्डू यादव के घर पर छापेमारी किया गया। इसी दौरान चोरी के एक पल्सर बाइक के साथ गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत पूछताछ में दो अन्य चोरी के बाइक को बरामद किया गया। गठित छापेमारी टीम में एसडीपीओ सतीश सुमन, पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कुमार, थानाध्यक्ष विजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, अवर निरीक्षक जयप्रकाश तिवारी, योगेंद्र यादव, तकनीकी शाखा एवं टाइगर मोबाइल के सहयोग से चोरी का टीभीएस राइडर एवं दो पल्सर बाइक को बरामद किया। गिरफ्तार चोर गिरोह का सदस्य गुड्डू यादव को पुलिस ने गुरुवार की संध्या जमुई न्यायालय भेज दिया।
वाइट -SDPO जमुई




