रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – राहुल गांधी की न्याय यात्रा के तैयारी को लेकर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह जिले के फारबिसगंज पहुंचे। जहां चुन्नू सिंह ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की केंद्र सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वायदा किया था। उस वादे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उस हिसाब से 20 करोड़ लोगो को रोजगार मिलना चाहिए था। लेकिन वो अभीतक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा की इन्हीं मुद्दों को लेकर राहुल गांधी की न्याय यात्रा आर्थिक सामाजिक न्याय दिलाने के लिए निकली है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की सरकार ने सीमांचल के लोगों को ठगने का काम किया है। इन्हीं बातों को लेकर राहुल गांधी की न्याय यात्रा किशनगंज, पूर्णियां, अररिया होकर बंगाल जाएगी। बताया कि इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं के द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी चल रही है। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव करण कुमार पप्पू, मुमताज सलाम, नसीम राजा आदि मौजूद थे।
बाइट – चुन्नू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, एनएसयूआई।




