रिपोर्ट- अमित कुमार!
:- राजद कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा । सरकारी आईटीआई अतिथि अनुदेशक का सेवा समायोजन के लेकर राजद कार्यालय का घेराव कर पूरा रोड जाम लगने लगे नारे और कहने लगे हमें अब नौकरी से हटाया जा रहा है । 2016 में हमारी बहाली हुई थी जो अब सरकार में है , उस समय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हुआ करते थे और तब उन्होंने आश्वासन के साथ साथ अपने मेनिफेस्टो में भी कहा था कि हम इन्हें परमानेंट करेंगे । लेकिन अभी तक इनको परमानेंट करने के बजाय तेजस्वी यादव अब इन्हें नौकरियों से निकाल रहें है । उनकी जगह पर दूसरे लोगों की बहाली की जा रही है। ऐसे में करीबन 1200 की संख्या में यह लोग राजद कार्यालय के पहुंचे और घेराव करना शुरू कर दिया।




