गृहप्रवेश से पहले चोरों ने का प्रवेश,बिजली के स्विच बोर्ड, नल तक ले उडे़ चोर।

SHARE:

अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

फतुहा में पुलिस का इकबाल खत्म, चोरों का बोलबाला…. गृहप्रवेश से पहले चोरों ने कर दिया प्रवेश बिजली के स्विच बोर्ड, नल तक ले उडे़ चोर।

(फतुहा): पटना से सटे फतुहा में इनदिनों कड़ाके की सर्दी में चोरों का बोलबाला है और अगर पुलिसिया कार्यशैली को देखे तो नगण्य सा नजर आ रहा है। ताज़ा मामला फतुहा के सोनारू का है जहां एक नवनिर्मित मकान में गृहप्रवेश से पहले ही चोरों ने हाथ साफ किया है। लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर चोर घर के अंदर दाखिल होकर बिजली बोर्ड, कीचन के सामान, नल तक उठा ले गए। इस तरह से अगर इस सप्ताह देखा जाएं तो सोनारू में यह दो दिनों में दूसरी घटना है और इस तरह की घटना से यह इंकार नहीं किया जा सकता है कि चोर पुलिस को एक पर एक घटना कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि सूचना के बाद पुलिस सुबह पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करती है। पुरे मामले की जानकारी गृहस्वामी आयुष ने पुलिस को दी है और करीब 30000 रूपये के सामान के चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पर एक घटना होने से लोगों ने पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठाया है और डर के बाएं में जी रहे हैं। पिछले चोरी- डकैती की घटनाओं में उद्भेदन अभी तक नहीं हो पाया है तो सवाल यह उठता है कि इन मामलों का पर्दाफाश हो पाता है या नहीं। विगत दिनों पहले ही सोनारू में ही शटर उखाड़कर करीब 500 बोरा धान की चोरी कर ली गई थी और रातभर चोरों ने धान चोरी कर ट्रेक्टर पर लादकर चलते बने लेकिन इसमें भी फतुहा पुलिस को खबर नहीं लगी।

Join us on:

Leave a Comment