15 से 21 जनवरी तक मनाया जा रहा भूकंप सुरक्षा सप्ताह, डीएम सावन कुमार ने किया उद्घाटन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। सोमवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर भूकंप सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया गया। गौरतलब है कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त निर्देश के आलोक में दिनांक 15 से 21 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाया जाना है। 15 से 21 जनवरी के बीच जिला मुख्यालय से अंचल मुख्यालय तक आपदा जोखिम न्यूनीकरण है तो जनजागरूकता के विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। ⁠ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं के बीच भूकंप एवं उससे सुरक्षा बचाव की तैयारी के विषय पर जानकारी देने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा भूकंप से बचाव संबंधी जागरूकता के प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रखंड व अंचल स्तर पर पंचायत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भूकंपरोधी एवं आपदा रोधी भवनों के निर्माण तथा भूकंप से सुरक्षा संबंधी उपायों के संबंध में संवेदित करने हेतु प्रशिक्षण व बैठक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी जिला आपदा शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ, मोहनियां एवं जनप्रतिनिधियो के साथ ही साथ ही सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।15 से 21 जनवरी तक मनाया जा रहा भूकंप सुरक्षा सप्ताह, डीएम सावन कुमार ने किया उद्घाटन
कैमूर। सोमवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर भूकंप सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया गया। गौरतलब है कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त निर्देश के आलोक में दिनांक 15 से 21 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाया जाना है। 15 से 21 जनवरी के बीच जिला मुख्यालय से अंचल मुख्यालय तक आपदा जोखिम न्यूनीकरण है तो जनजागरूकता के विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। ⁠ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं के बीच भूकंप एवं उससे सुरक्षा बचाव की तैयारी के विषय पर जानकारी देने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा भूकंप से बचाव संबंधी जागरूकता के प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रखंड व अंचल स्तर पर पंचायत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भूकंपरोधी एवं आपदा रोधी भवनों के निर्माण तथा भूकंप से सुरक्षा संबंधी उपायों के संबंध में संवेदित करने हेतु प्रशिक्षण व बैठक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी जिला आपदा शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ, मोहनियां एवं जनप्रतिनिधियो के साथ ही साथ ही सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment