रिपोर्ट- निभाष मोदी
प्रेम जाल में फंस गई मैं तो….की धुन पर एसडीएम ने जमकर लगाए ठुमके!
मंदार महोत्सव में जमकर झूमे अधिकारी, वीडियो हुआ वायरल
बिहार के बांका में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारी ने जमकर ठुमके लगाए, मंदार महोत्सव के मंच पर एसडीएम अरुण कुमार सिंह समेत कई अफसर गाने की धुन पर नाचने लगे ,इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है , मेले का उद्घाटन आपदा प्रबंधन मंत्री सह बांका के प्रभारी मंत्री मोहम्मद शाहनवाज आलम व लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज बांका सांसद गिरधारी यादव विधायक मनोज यादव भूदेव चौधरी ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया। उद्घाटन सत्र के बाद मंदार महोत्सव के मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ हुआ , जिसमें एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत बजने शुरू हो गए, इसी दौरान बांका जिला प्रशासन के कुछ पदाधिकारी का मन इतना उत्साहित हो गया कि वह मंदार महोत्सव के मंच पर आकर अपने आप को रोक नहीं पाए और जमकर ठुमके लगाने शुरू कर दिए, इस मंच पर सदर एसडीओ अरुण कुमार सिंह वरिय उपसमाहर्ता अजय कुमार वरीय कोषागार पदाधिकारी अमरेश कुमार एवं एक अन्य पदाधिकारी को मंच पर डांस करते देखा गया । हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है. ….




