रिपोर्ट- निभाष मोदी
पत्थरबाजी का यह वीडियो देखकर आप रह जाएंगे दंग, घटना में दर्जनों लोग हुए थे गंभीर रूप से घायल
भागलपुर से पत्थर बाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि कुछ लोग पत्थर बाजी कर रहे हैं जिसमें दर्जनों लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं ताजा मामला भागलपुर केहबीबपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है,
बताया जा रहा है कि भागलपुर हबीबपुर के तकिचक कोइरी टोला में सात जनवरी को हुए जमीन विवाद को लेकर मारपीट मामले का पत्थरबाजी का वीडियो सामने आया है, वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दस से पंद्रह की संख्या में आए अपराधी पत्थरबाजी कर रहे हैं, हालांकि इस घटना में दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसे स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था।
सात जनवरी को जमीन विवाद में हुए प्राथमिक की दर्ज के बाद पुलिस ने अभी तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, पुलिस ने चार नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था, अब पत्थर बाजी का वीडियो भी सामने आया है, लेकिन पुलिस ने अपराधियों को ना तो चिन्हित कर पाई है, ना ही उसकी गिरफ्तारी कर पाई है, अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन इस पर कव संज्ञान लेती है और कब ऐसे अपराधी गिरफ्तार हो पाते हैं? हालांकि इस पत्थरबाजी का वीडियो हमारा चैनल पुष्टि नहीं करती है।




