:- रवि शंकर अमित!
16 जनवरी रात दस बजे से 17 जनवरी सुबह 6 बजे तक राजेंद्र सेतु रहेगा बंद!
उत्तर और मध्य बिहार की लाइफ लाइन राजेंद्र सेतु पर 16 जनवरी की रात दस बजे से 17 जनवरी की सुबह 6 बजे तक परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा! दरअसल
राजेंद्र सेतु में मरम्मत कार्य जारी है, जिसे एसपी सिंघला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है!
कंपनी के प्रशासनिक पदाधिकारी नागेंद्र कुमार राय ने बताया की बेगूसराय और पटना जिला प्रशासन को बंदी की सूचना दे दी गई है!
16 जनवरी की रात दस बजे से स्पेन नंबर 2 पर 122 मीटर की ढलाई की जानी है जिस वजह से पूर्ण ब्लॉक लिया गया है!
उल्लेखनीय है की पहले महीने में सिर्फ एक बार ब्लॉक लिया जाता था परंतु अब दो बार लिया जा रहा है, क्यूंकि सेतु में मरम्मत कार्य को जून 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इसलिए तेजी से मरम्मत काम किया जा रहा है ताकी ससमय लक्ष्य प्राप्त किया जा सके!
बाइट :- नागेंद्र कुमार राय, एडमिन, एसपी सिंघला




