:- रवि शंकर अमित!
विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ द्वारा मोकामा के विभिन्न पंचायतो मे केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, अबतक औटा, दरियापुर, हाथीदह और कसहा पंचायत मे इस कार्यक्रम के द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा चुकी है.
औटा मे मुखिया बेबी कुमारी ने कार्यक्रम मे भाग लिया तो दरियापुर मे मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे, हाथीदह मे मुखिया शशि शंकर शर्मा और कसहा मे मुखिया दिवाकर निषाद की उपस्थिति मे लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई. इसके साथ ही राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य जाँच और मुफ्त दवा वितरण, उन्नत क़ृषि की जानकारी समेत सौ से अधिक योजनाओं की जानकारी दी गई.
मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप मे भाजपा के मुंगेर लोकसभा संयोजक संजय कुमार, प्रवक्ता प्रवीण कुमार सोनी, भाजपा नेता नलिनी रंजन शर्मा उर्फ़ ललन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व मुखिया संघ अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा गुड्डी, शैलेन्द्र प्रसाद, नीलेश कुमार पवन, मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन, युवा मोर्चा अध्यक्ष रौशन कुमार समेत कई भाजपा नेता सभी पंचायतो मे मौजूद रहे और अपने अपने शब्दों मे लोगों को केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी दी! वहीँ सभी विभागों का स्टॉल भी लगाया गया था जहाँ से लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लेते नजर आये.
कार्यक्रम संयोजक राजेश राजू व सुचना एवं जनसपर्क विभाग से दिनेश जी, विभिन्न बैंक के अधिकारियो के साथ दर्जन भर से अधिक विभागों के कर्मी मौजूद रहे.




