डीजल पेट्रोल की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला डीएम से!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, कैमूर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह और पटना प्रमंडल के निवर्तमान प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉक्टर पीयूष शुक्ल के नेतृत्व मे शनिवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार से मिला। इन दौरान प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश से तेल तस्करी के कारण लगातार पम्पों की स्थिति खराब हो रही है।
माली हालत और पम्पों की सुरक्षा पर बातचीत हुई। बाद में प्रतिनिधिमंडल सेल टैक्स संयुक्त आयुक्त अभय कुमार और जिला परिवहन पदाधिकारी चन्दन चौहान से भी मिला और तेल तस्करी और पेट्रोल पंपों के लाइसेंस रिनिवल पर संतोषजनक बातचीत हुई। प्रतिनिधिमंडल ने एसोशिएशन के जिला सचिव मुकुंद रजक, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह छोटू, राजेश सिंह, ग्रिजेश तिवारी आदि पेट्रोल पंप डीलर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके बाद सेल टैक्स कमिश्नर कैमूर से भी मुलाकात संघ ने किया। संघ ने अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए अधिकारियों से कहा कहा की हो रही तस्करी पर अगर प्रशासन रोक नहीं लगती है तो हम सभी डीजल व पेट्रोल टंकी मालिकों को नुकसान सहाना पड़ रहा है। प्रशासन ने सभी कैमूर के डीजल व पेट्रोल मालिकों को आश्वासन दिया है कि जो भी इस तरह करते पकड़ा गया उसके ऊपर कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दे की कैमूर जिला उत्तर प्रदेश बिहार के सीमावर्ती राज्य से सेट होने के कारण डीजल पेट्रोल तस्करी का खेल लगातार जारी रहता है।
डीजल पेट्रोल का तस्करी पर रोक लगाने की अधिकारियों से बात कही।

Join us on:

Leave a Comment