पुनौरा धाम से अयोध्या के लिए निकली सनेश का जगह जगह भव्य स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

पुनौरा धाम से अयोध्या के लिए निकली सनेश (भार) का जगह जगह श्रद्धालुओ द्धारा भव्य स्वागत किया गया।शनिवार को ज्योही सनेश यात्रा चकिया के एन एच 27 स्थित सेमरा राम जानकी मठ पर पहुंची जहां चंदन सिंह संवेदक के अगुआई में हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर सनेश यात्रा स्वागत किया। वही चंदन सिंह के द्वारा सभी जनकपुर से सनेस ले कर आए भक्तजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं सभी के लिय अल्पाहार का भव्य व्यवस्था किया गया था।मौके पर किशोरी शरण मधुकर मुठिया बाबा आश्रम सीतामढ़ी ने बताया कि राम हमारे दामाद है। वो सदियों तक बिना घर के तिरपाल के नीचे रहे। अब उनका घरवास हो रहा है। ऐसे में मिथिला के परंपरा के अनुसार दामाद का घर बसने पर सनेश लेकर अयोध्या जा रहे है। सनेश में प्रभु श्री राम के लिए धनुष बाण, स्वर्ण वस्त्र ,चरणपादुका, बेटी के लिए लाई भी शामिल है। इसके साथ सोना व चांदी के आभूषण के साथ मेवा मिष्ठान फल व एक साल के लिए अन्न भी भेजा जा रहा है। महंत ने बताया कि सनेश में 1100 भार शामिल है।वही सनेश के चकिया के सेमरा मठ पर संवेदक चंदन सिंह के साथ हजारो की संख्या महिला व पुरुष श्रद्धालुओ ने भव्य स्वागत किया। चकिया के सेमरा मठ से टॉल गेट तक दोनो ओर खड़े लोगो ने पूजा पाठ कर इस सनेस यात्रा को विदा किया। लोगो के भरी भीड़ को देखते हुवे मौके पर चकिया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर धनंजय कुमार अपने दल बाल के साथ मौजूद रहे। मौके पर सेमरा मठ के महंत नवीन गिरी,मुन्ना सिंह, कुड़िया पंचायत के मुखिया गायत्री देवी,ऋषि सिंह,कुंदन सिंह, नंदन सिंह,मुन्दन सिंह, अच्छेलाल साह,निर्भय सिंह,सुनील यादव,मंजनी सिंह,संजय सिंह,सुनील सिंह के साथ हजारों की संख्या में चकियावासी मौजूद रहे।
बाइट :——- किशोरी शरण मधुकर मुठिया बाबा आश्रम सीतामढ़ी

Join us on:

Leave a Comment