अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा। नगर भवन में जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा जिले भर के दुकानदारों एवं उनके कर्मियों को शत प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित वैक्सीनेशन टीम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ब्रीफिंग किया गया। ब्रीफिंग के दौरान संबंधित कर्मियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि जिले के सभी दुकान के दुकानदार एवं उनके कर्मियों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करना सुनिश्चित करें, ताकि संभावित तीसरे लहर के खतरे से सभी जिलेवासियों को सुरक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए नवादा नगर क्षेत्र में कुल 28 मेडिकल टीम बनाये गये है जो शहर के सभी दुकानों पर जाकर दुकानदारों एवं उनके कर्मियों को कोरोना का टीका लगाने का काम करेगा। डीएम ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग वैक्सीन लगवा लें, तभी हमलोग कोरोना के तीसरी लहर से मुकाबला कर पाएंगे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर उमेश भारती ,डीआईओ डॉ अशोक कुमार, वरीय उप समाहर्ता सुजीत कुमार, डीपीएम तथा टीए जाफरी के अलावा सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं टीकाकरण टीम के सभी सदस्य मौजूद थे।




