रिपोर्ट– प्रशांत /नेहा!
बेगूसराय मटिहानी थाना पुलिसको बड़ी सफलता मिली है। घटना की योजना बना रहे एक अपराधि को गिरफ्तार कर एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। दरअसल मटिहानी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मटिहानी थाना क्षेत्र के मुनियप्पा गांव में में एक व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है जो किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार के निर्देशानुसार पु०अ०नि० अजय कुमार राय, स०अ०नि० सुजित कुमार और सशस्त्र बल BHG मटिहानी थाना की पुलिस टीम जैसे ही मुनियप्पा गांव स्थित बताये गए स्थल के पास पहुंची तो पुलिस गाड़ी को देखते ही अपराधकर्मी भागने लगा, तभी पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधकर्मी करण कुमार पिता सत्येन्द्र कुमार वार्ड नं0-तीन थाना मटिहानी जिला बेगूसराय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।




