प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बीपीएससी से चयनित दो हजार 38 शिक्षक 43 बस से जाएंगे पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों से मिलेगा नियुक्ति पत्र
बेगूसराय में बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2 हजार 38 उत्तीर्ण शिक्षक अभ्यर्थियों को आज पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों नियुक्ति पत्र दिया जाना है। इसको लेकर सभी चयनित शिक्षकों को एक साथ बेगूसराय से पटना रवाना किया गया है। बेगूसराय के कुल 2 हजार 38 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है। इसके लिए 43 बसों से शिक्षक रवाना हुए। पटना जाने को लेकर अहले सुबह से ही चयनित पुरुष शिक्षक जहां बीपी स्कूल परिसर में जुट गए थे। वहीं महिला शिक्षिका ओमर बालिका उच्च विद्यालय पहुंच गई थी। इसके अलावा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर एवं शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान विष्णुपुर से भी नियुक्ति पत्र लेने वाले को बस से ले जाने की व्यवस्था थी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को सरकारी व्यवस्था से एक साथ गांधी मैदान ले जाना है। जहां बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाने के बाद पुनः सभी को जिला मुख्यालय छोड़ा जाएगा। इधर नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर चयनित शिक्षकों में खुशी का माहौल है। पंकज किशोर ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने हम लोगों को ना केवल नौकरी दी है।
बीपीएससी ने हम लोगों को चयनित किया। विद्यालय जाएंगे तो नए जोश के साथ शिक्षा देंगे। बस के साथ एस्कॉर्ट एवं एंबुलेंस को भी भेजा गया है। जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सभी बस पर शिक्षा विभाग द्वारा एक-एक कोऑर्डिनेटर भी बैठाए गए हैं।
बाइट:-पंकज किशोर बीएससी चयनित शिक्षक




