अक्षत वितरण में चंदा वसूला जा रहा, जाति पुरखों की गलती – शिक्षा मंत्री!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!

बेगूसराय में रजत के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर प्रसाद

बेगूसराय में राजद कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर प्रसाद समेत राजद नेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि आपको तय करना है कि कौन दुश्मन है कौन दोस्त। तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि पहले कलम से 10 लाख नौकरी दूंगा। जब उपमुख्यमंत्री बने तो 1 साल में ही 5 लाख को नौकरी दे दिया। हमको अक्षत नहीं नौकरी चाहिए। अक्षत वितरण में चंदा वसूला जा रहा है। भगवान में सब आस्था रखते हैं, आस्था को बेचकर भाई-भाई को लड़ाना चाहते हैं भाजपा वाले। हमारी सरकार नौकरी देने वाली है और भाजपा की सरकार नौकरी के बदले अक्षत बांटने वाला है। जाति ईश्वर ने नहीं बनाया, हमारे पुरखों की गलती से बना। प्रभु श्री राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे, इसलिए हम शबरी के जूठे बेर खाने वालों की भक्ति करते हैं, जो शबरी के संतानों को मंदिर नहीं जाने देगा हम उसे भगाएंगे। जगन्नाथ मंदिर में पूजा करने गए रामनाथ कोविंद को नफरत वादियों ने मंदिर में घुसने नहीं दिया था। वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी गर्भगृह में घुसने नहीं दिया गया था। भगवान राम जाति व्यवस्था से दुखी थे। जो शास्त्र और विचार हमको अछूत कहता हो, वह कभी हमारा नहीं हो सकता है। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष मोहित यादव, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणवीर साह, एमएलए भरत विंद एवं पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान ने भी संबोधित किया।

बाईट- प्रोफेसर चन्द्र शेखर प्रसाद, शिक्षा मंत्री

Join us on:

Leave a Comment