डीएम ने जनता दरबार मे 23 फरियादियों की सुनवाई करते हुये दिये निदान के निर्देश!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय के सभाकक्ष में किया गया। यह जनता डीएम द्वारा हर दिन आयोजित किया जाता है। बुधवार को आयोजित जनता दरबार में जिले से कई प्रकार की समस्या लेकर लोग पहुंचे हुए थे। आयोजित दैनिक जनता दरबार में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए । प्राप्त हुए आवेदन में ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। गौरतलब है कि डीएम सावन कुमार द्वारा हर दिन जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। आयोजित किए गए जनता दरबार में जिले के विभिन्न जगहों से फरियाद लेकर फरियादी पहुंचते हैं। इसके बाद भी हम सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को जांच कर कार्रवाई हेतु निर्देश देते हैं।

Join us on:

Leave a Comment