कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भगवानपुर पंचायत में पहुंचे सांसद छेदी पासवान,ग्रामीणों से की मुलाकात,रामलल्ला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया कार्यक्रम को दिखाने के लिए किया वार्ता
कैमूर। बुधवार को कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत में सासाराम संसदीय क्षेत्र के संसद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां के ग्रामीणों से मुलाकात किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस तरह काफी संख्या में लोग मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे हुए थे। सांसद छेदी पासवान द्वारा भगवानपुर पंचायत के पैक्स गोदाम पर पहुंचे। जहां पैक्स सदस्य उपेंद्र पांडे से धान अधिप्राप्ति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्पों का माला पहनाकर संसद का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान छेदी पासवान ने ग्रामीणों से जनसंपर्क किया जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सांसद से पुस्तकालय बनवाने की मांग की गई। इस दौरान सांसद ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लल्ला के मंदिर में आयोजित होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया। वही इस मौके पर भगवानपुर प्रखंड के मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष श्री पांडे ने प्रखंड के समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि श्री राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा में प्रखंड सहित जिले के हजारों हजार की संख्या में लोग भाग लेने के लिए यहां से जाएंगे और। मुखिया संघ अध्यक्ष उपेंद्र पांडे ने यह भी कहा कि प्रखंड के सभी लोग धर्म जाति भेदभाव को मिटाते हुए श्री राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा में जाने के दरमियान आपसी सौहार्द का परिपूर्ण रूप से परिचय देते हुए सम्मिलित होंगे।
