रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा!
बेगूसराय में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने से इलाके में सनसनी फाइल गई है और परिवारों में कोहराम मच गया है दरअसल रतनपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर में संदिग्ध अवस्था में एक युवक हुई मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है आखिर युवक की कैसे मौत हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है हालांकि मृतक के परिजनों ने शव की पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। इस संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि मुकुंद कुमार जो शहर के विष्णुपुर में रहता था. इसका घर साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर है. रात में खाना-पीना खाकर सोया. सुबह जब उठाने परिवार के सदस्य गए तो यह अचेत अवस्था में था. सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर युवक की मौत की वजह क्या है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.




