स्थापना दिवस को लेकर विश्वविद्यालय ने कराया समूह दौड़ का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट:- धीरज शर्मा

भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय कल 62 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस उपलक्ष पर कुलपति नीलिमा गुप्ता ने सबों को स्थापना दिवस को लेकर अग्रिम बधाई दी, साथ ही कहा 62 वर्ष काफी लंबा समय होता है। हम सभी कदम से कदम बढ़ा कर एक साथ 62 वर्ष की लंबी अवधि को तय किए यह विश्वविद्यालय और उनसे जुड़े चाहे वह छात्र-छात्राएं रहे हो या फिर शिक्षक रहे हो या फिर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी रहे हो उनके लिए बहुत गौरव की बात है। कुलपति का कहना हुआ वैश्विक महामारी में सभी लोग दो साल से काफ़ी परेशान हैं। इस वैश्विक महामारी ने हमें लड़ने की क्षमता भी बढ़ाई है ।वैश्विक महामारी के तहत विश्वविद्यालय में कई तरह के कैंप भी किए गए जैसे वैक्सीनेशन कैंप, डायग्नोस्टिक कैंप ,वृक्षारोपण। कुलपति नीलिमा गुप्ता का कहना हुआ कि इस बार स्थापना दिवस का थीम है कोरोना से जंग, हम हैं संघ। सबको मिलकर कोरोना से लड़ना है, और कोरोना को हराना है साथ ही कोविड-19 के जितने भी गाइडलाइंस हैं उनका पालन भी करना है ।
इस उपलक्ष पर स्थापना दिवस के एक दिन पहले”कोरोना वारियर्स के सम्मान में तथा टीकाकरण जागरूकता को लेकर सामूहिक दौड़ का कार्यक्रम रखा गया।
यह सामूहिक दौड़ का कार्यक्रम विश्वविद्यालय स्टेडियम से प्रारंभ होकर टीएनबी लॉ कॉलेज, तिलकामांझी तक की गई। इस सामूहिक दौड़ में कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और कोरोना से लड़ने की कसमें भी खाएं साथ ही यह भी शपथ लिया गया की वैक्सीनेशन खुद भी कराना है और समाज में भी इसकी जागरूकता फैलानी है जिससे जो व्यक्ति वेक्सिनेशन नहीं करा सके हैं वह भी वैक्सीनेशन करा ले ।वहीं दूसरी तरफ कोरोना से जितने लोगों का निधन हो गया है उनके लिए भी दो मिनट का मौन रखा गया उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई इस कार्यक्रम में तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की कुलपति नीलिमा गुप्ता के अलावे कई पदाधिकारी शामिल थे कोरोनावरियर्स के लिए यह सामूहिक दौड़ का आयोजन आज किया गया जिसमें नीलिमा गुप्ता के अलावे कई विश्वविद्यालय के पदाधिकारी ने भी हरी झंडी दिखाकर सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम की शुरुआत की और इस कार्यक्रम का समापन टीएनबी लॉ कॉलेज में हुई। इस कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू ,प्रॉक्टर ,कुलसचिव, एनएसएस के अधिकारी एवं कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment